Site icon evaani

मातृत्व लाभ योजना maternity benefit scheme

हमारे देश में श्रमिक वर्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय है। जिसके कारण श्रमिकों को गंदे स्थानों में रहना पड़ता है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। तथा वे अपने बच्चों का उचित पालन पोषण भी नहीं कर पाते है। जिसके परिणाम स्वरूप उनके बच्चे भी बड़े होकर उनकी ही तरह श्रमिक बन जाते है। श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार विभिन्न योजनाएं चलती रहती है। इन योजनाओं में श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिससे वे अपने जीवन के स्तर को थोड़ा ऊँचा उठा सकते है। हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई ऐसी विभिन्न योजनाओं में से एक योजना है।  जिसका नाम मातृत्व लाभ योजना है। जिसके अंतर्गत हरियाणा सरकार श्रमिक वर्ग की महिलाओं को माँ बनने पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जिससे श्रमिक वर्ग की आर्थिक स्थिति ठीक हो जाती है। तो आज हम आपको मातृत्व लाभ योजना के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियां इस पोस्ट में देने वाले है। अतः आप इस योजना की जानकारियों को बड़े ध्यान से पढ़ें तथा इन जानकारियों को अन्य लोगों के साथ शेयर भी करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। तो आइए जानते है कि इस योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां क्या है।

मातृत्व लाभ योजना की पात्रता :-

1 पंजीकृत महिला निर्माण कर्मकार की एक वर्ष की नियमित सदस्यता आवश्यक है। (पिछली एक वर्ष की अवधि में कम से कम 90 दिन निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य करने का प्रमाण पत्र सलंग्न करना अनिवार्य है। एवं नियत अंशदान जमा हो)

2 मातृत्व लाभ केवल दो बच्चों तक देय है। किन्तु बच्चों का क्रम न देखते हुए तीन लड़कियों के जन्म तक विस्तार योग्य है।

3 पति द्वारा इस बोर्ड या किसी अन्य विभाग /बोर्ड /निगम से पितृत्व लाभ लेने की अवस्था में मातृत्व लाभ देय योग्य नहीं होगा।

मातृत्व लाभ योजना के लाभ :-

36,000 /-वित्तीय सहायता।

मातृत्व लाभ योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

1 बच्चे का आधार कार्ड।

2 जन्म प्रमाण -पत्र

3 शपथ पत्र -पति द्वारा इस बोर्ड या किसी अन्य बोर्ड /विभाग /निगम से पितृत्व लाभ लेने की अवस्था में मातृत्व लाभ देय नहीं होगा।

मातृत्व लाभ योजना के लिए आवेदन:-

मातृत्व लाभ योजना के लिए फॉर्म खुद https://saralharyana.gov.in/ पर Apply कर सकते हैं या अपने किसी भी नजदीकी सीएससी सेन्टर पर जाकर भरवा करवा सकते हैं। इसके के बारे में कोई भी सवाल या जानकारी लेना चाहते हैं तो Comment करके पूछ ले सकते हैं। हमें आपकी मदद करके ख़ुशी होगी। आपने इस पोस्ट को बड़े ध्यान से पढ़ा इसके लिये आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Exit mobile version