Site icon evaani

शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र 2021 Income Certificate 2021 for Education

आज पूरी दुनियां शिक्षा के महत्व से परिचित है। हमारे देश में एक कहावत भी प्रचलित है कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के सम्मान है। लेकिन हमारे देश में दुर्भाग्य से सभी लोग शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है। जिसके परिणाम स्वरूप देश का विकास प्रभावित होता है। हमारे देश में ज्यादातर लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहें है। ये लोग दिन – रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी अपनी मुलभुत आवश्यकताएं भी बड़ी मुश्किल से पूरी कर पाते है। ऐसी स्थिति में या लोग अपने बच्चों की की  खर्च नहीं उठा सकते है। जिसके कारण इन लोगों के बच्चे अनपढ़ ही रह जाते है। हरियाणा सरकार इन लोगों के बच्चों की शिक्षा के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिनसे प्राप्त वित्तीय सहायता से व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षित बना सकता है। लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। बिना शिक्षा हेतु आय प्रमाण के आप इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते है।तो आज हम आपको इस पोस्ट में शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र के विषय में पूरी जानकारी दे रहे है। अतः आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें तथा इस पोस्ट में दी गई जानकारी को केवल अपने तक ही सीमित न रख कर अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। ताकि सभी लोग इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। तो आइये शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र की महत्वपूर्ण जानकारियों के विषय में जानते है :-

शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

1 पहचान एवं नागरिकता का सबूत (निम्नलिखित में से कोई एक):-

*  चालक लाईसैंस।

*  पैन  कार्ड।

*  आधार कार्ड।

2 रिहायसी का सबूत (निम्नलिखित में से कोई एक) :-

*  पासपोर्ट।

*  वोटर कार्ड।

*  यदि आवेदक सरकारी कर्मचारी है तो उसका विभागीय पहचान पत्र वर्तमान पते सहित।

*  वर्तमान बिजली का बिल आवेदक के नाम से।

3 पूर्व सत्यापन रिपोर्ट :-

यदि ग्रामीण क्षेत्र हो :- सरपंच / नम्बरदार एवं पटवारी की पूर्व सत्यापन रिपोर्ट।

यदि शहरी क्षेत्र हो :- पर्षद एवं नगरपालिका / नगरनिगम के सम्पदा अधिकारी / आंचलिक कराधान अधिकारी (जेड0टी0ओ0) सचिव की पूर्व सत्यापन रिपोर्ट।

4 हरियाणा राज्य का स्थाई निवसी होना अनिवार्य है।

5 जिसका प्रमाण पत्र बनाया जाना है उसकी स्कैन की गई फोटो मान्य नहीं होगी।

6 यदि प्रार्थी नौकरी करता है तो वह कार्यलय से जारी की गई सैलरी स्लिप साथ लगाना अनिवार्य है।

7 आय प्रमाण पत्र हेतु केवल माता व पिता की आय ही मान्य होगी।

8 यदि लड़की का प्रमाण पत्र बनाना है तो लड़की के विवाहित व अविवाहित की रिपोर्ट अनिवार्य है।

शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन:-

शिक्षा हेतु आय प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म खुद https://saralharyana.gov.in/ पर Apply कर सकते हैं या अपने किसी भी नजदीकी सीएससी सेन्टर पर जाकर भरवा करवा सकते हैं। इसके के बारे में कोई भी सवाल या जानकारी लेना चाहते हैं तो Comment करके पूछ ले सकते हैं। हमें आपकी मदद करके ख़ुशी होगी। आपने इस पोस्ट को बड़े ध्यान से पढ़ा इसके लिये आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Exit mobile version