Site icon evaani

धार्मिक या ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करने पर निःशुल्क यात्रा सुविधा Free travel facility for visiting religious or historical places

हमारा देश बहुत पुराने समय से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। चाहे आकर्षण का कारण कोई भी रहा हो जैसे पुराने समय में विदेशियों ने धन -दौलत के लिए भारत पर आक्रमण किया था। हमारे देश में आज भी बहुत सारे ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। जिनको देखने के लिए लोग विदेशों से भी आते रहते है। हमारे देश में बहुत सारे धार्मिक स्थल है जो मूर्तिकला और वास्तुकला के बेजोड़ नमूने है। ये धार्मिक स्थल पुरे विश्व में प्रसिद्ध है तथा विदेशों से भी लोग इन धार्मिक स्थलों को देखने के लिए आते है इसी प्रकार हमारे देश में ऐतिहासिक स्थानों की भी भरमार है। ये ऐतिहासिक स्थान हमे भारत की उच्च कला के दर्शन करवाते है। जिससे हम भारत की महानता के बारे में जान पाते है। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करके हम अपने देश के गौरवम्य इतिहास के बारे में जान सकते है। इसी विचार को देखते हुए हरियाणा सरकार ने निःशुल्क यात्रा सुविधा (योजना )चला रही है। निःशुल्क यात्रा सुविधा योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा  लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। जिसके कारण गरीब व्यक्ति भी इन स्थानों की यात्रा कर सकता है। इस योजना का उद्देश्य यह है कि कोई भी भारतीय व्यक्ति इन धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित न रह जाए। क्योकि ये प्राचीन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल भारत के गौरवम्य इतिहास के पुख्ता सबूत है। और हर भारतीय को अपने इतिहास का ज्ञान होना चाहिए। तो आज हम आपको इस पोस्ट में इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे जैसे इस योजना का लाभ कौन -कौन से व्यक्ति ले सकते है। इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है। ये सब जानकारियां आपको इस पोस्ट में मिलेंगी।

निःशुल्क यात्रा सुविधा योजना की पात्रता :-

1 कोई भी पात्रता आवश्यक नहीं है।

निःशुल्क यात्रा सुविधा योजना के लाभ :-

1 निःशुल्क यात्रा सुविधा (वास्तविक किराया )बोर्ड 4 वर्ष में एक बार कर्मकार सहित 5 पारिवारिक सदस्यों को प्रसिद्ध धार्मिक या ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करने पर वास्तविक किराये की प्रतिपूर्ति करेगा।

2 लाभार्थी द्वारा उपगत वास्तविक किराया हरियाणा रोडवेज (साधारण बस किराया )  या रेलवे किराया (दूसरी श्रेणी )द्वारा यथाविहित दरों पर भूटान किया जाएगा।

निःशुल्क यात्रा सुविधा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

1 पहचान/नागरिकता का सबूत :आधार कार्ड।

2 मूल यात्रा टिकट सलंग्न करनी अनिवार्य है।

3 तिथि सहित यात्रा के ब्योरों के साथ वचनबद्धता।

निःशुल्क यात्रा सुविधा योजना के लिए आवेदन:-

निःशुल्क यात्रा सुविधा योजना के लिए फॉर्म खुद https://saralharyana.gov.in/ पर Apply कर सकते हैं या अपने किसी भी नजदीकी सीएससी सेन्टर पर जाकर भरवा करवा सकते हैं। इसके के बारे में कोई भी सवाल या जानकारी लेना चाहते हैं तो Comment करके पूछ ले सकते हैं। हमें आपकी मदद करके ख़ुशी होगी। आपने इस पोस्ट को बड़े ध्यान से पढ़ा इसके लिये आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Exit mobile version