Site icon evaani

महिलाओं के लिये फ्री सिलाई मशीन योजना 2026 Free Sewing Machine Scheme for Women 2026

हरियाणा सरकार श्रमिकों की उन्नति के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। जिसके कारण श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहें है। जिसके अंतर्गत श्रमिक स्त्रियां अपना स्वयं रोजगार स्थापित कर सकती है। इस योजना का नाम सिलाई मशीन योजना है। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। इस योजना से प्राप्त सिलाई मशीन की सहायता से श्रमिक महिलाएं कपड़ों की सिलाई का काम कर सकती है। जिससे श्रमिक महिलाएं स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकती है तथा अपने परिवार की उन्नति में अपना सहयोग दे सकती है। अतः इस पोस्ट में हम आपको सिलाई मशीन योजना की सारी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले है। अतः आप इस पोस्ट में दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा इस योजना की जानकारी को केवल अपने तक ही सीमित ना रखें बल्कि इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी शेयर करें। ताकि कोई भी श्रमिक परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। तो आइये जानते है कि सिलाई मशीन योजना की महत्वपूर्ण जानकारियां क्या है।

सिलाई मशीन योजना की पात्रता :-

1.  पंजीकृत महिला कामगार की एक वर्ष की नियमित सदस्यता आवश्यक है।

2.  यह सुविधा श्रमिक के कार्यकाल में केवल एक बार देय होगी।

3.  पंजीकृत महिला की सक्रीय सदस्यता अनिवार्य है।

सिलाई मशीन योजना के लाभ :-

पंजीकृत पात्र महिला श्रमिक के कार्यकाल में केवल एक बार सिलाई मशीन की खरीद पर 3500 /-रुपये तक हुए खर्च की राशि का भुगतान किया जाता है अथवा बोर्ड द्वारा श्रमिक महिला को सिलाई मशीन भी उपलब्ध करवाई जा सकती है।

सिलाई मशीन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

1.  आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र।

2.  निर्माण श्रमिक के रूप से प्रत्येक वर्ष 90 दिन के , अधिसूचित किये गए अधिकारियों द्वारा सत्यापित कार्य अनुभव प्रमाण पत्र का कार्य अनुभव सर्टिफिकेट।

3.  वेब साईट पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्ण रूप से , सही जानकारी सहित अपलोड करना अनिवार्य है।

सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन:-

सिलाई मशीन योजना के लिए फॉर्म खुद https://saralharyana.gov.in/ पर Apply कर सकते हैं या अपने किसी भी नजदीकी सीएससी सेन्टर पर जाकर भरवा करवा सकते हैं। इसके के बारे में कोई भी सवाल या जानकारी लेना चाहते हैं तो Comment करके पूछ ले सकते हैं। हमें आपकी मदद करके ख़ुशी होगी। आपने इस पोस्ट को बड़े ध्यान से पढ़ा इसके लिये आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Exit mobile version